सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Night runners in Delhi celebrate their night run

Delhi NCR News: दिल्ली में नाइट रनर का जोश, रात में दौड़ी राजधानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफ मैराथन में महिला वर्ग में रेखा रावत ने 1:42:36 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
राजधानी में शनिवार रात फिटनेस और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब नाइट रनर दिल्ली 2026 का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। द सिटी रन्स ऑफ्टर डार्क थीम पर आधारित इस मेगा इवेंट में हजारों धावकों ने हिस्सा लिया और रात के अंधेरे में रोशनी, संगीत और जोश के बीच दौड़ लगाई।

इस आयोजन में हाफ मैराथन (21.1 किमी), 10.5 किमी और 5 किमी की तीन श्रेणियां रखी गई थीं। शाम 7 बजे शुरू हुई इस रेस में हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर डीजे म्यूजिक, लाइट्स और चीयर जोन ने माहौल को उत्सव जैसा बना दिया, जिससे धावकों का उत्साह दोगुना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाफ मैराथन (21.1 किमी)
हाफ मैराथन में महिला वर्ग में रेखा रावत ने 1:42:36 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। अनूपमा शर्मा दूसरे और नीलांजना डे सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं पुरुष वर्ग में जोनाथन इशरवुड ने 1:24:35 के समय के साथ जीत दर्ज की, जबकि अजय यादव दूसरे और सिद्धार्थ सोलंकी तीसरे स्थान पर रहे।

10.5 किमी मैराथन
10.5 किमी दौड़ में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। महिला वर्ग में चांदनी ने 45:58 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। जयंती थपलियाल दूसरे और केटी रुस तीसरे स्थान पर रहीं।
पुरुष वर्ग में आयुष शर्मा ने 40:43 के समय के साथ बाजी मारी, जबकि राकेश कुमार सरन दूसरे और अंकित त्यागी तीसरे स्थान पर रहे।

5 किमी मैराथन
5 किमी दौड़ में युवाओं का उत्साह खास देखने को मिला। महिला वर्ग में राधा किशोरी ने 23:15 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। तनवीर कौर ढिल्लों दूसरे और एलेना सावेलेवा तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरुष वर्ग में रोहित सिंह चौहान ने 19:06 के समय के साथ जीत दर्ज की, जबकि रवि सिंह और विमल मौर्य क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
------------
यह आयोजन राजधानी में फिटनेस के बढ़ते क्रेज का प्रतीक बनकर उभरा और यह संदेश दिया कि अब दिल्ली सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी दौड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed