{"_id":"69f62ae55e79b1c5ef0534ee","slug":"night-tourism-and-digital-innovation-will-change-the-identity-of-the-capital-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134779-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नाइट टूरिज्म और डिजिटल इनोवेशन से बदल जाएगी राजधानी की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नाइट टूरिज्म और डिजिटल इनोवेशन से बदल जाएगी राजधानी की पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-राजधानी को ट्रांजिट नहीं, टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली को अब सिर्फ ट्रांजिट डेस्टिनेशन भर नहीं, बल्कि ठहरकर देखने वाली दुनिया की पसंदीदा जगह बनाने की तैयारी है। पर्यटन हितधारक सम्मेलन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार विशेषज्ञों के सुझावों के साथ नई नीतियां तैयार कर रही है, जिससे राजधानी का पर्यटन सेक्टर नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। नाइट टूरिज्म, कॉन्सर्ट और डिजिटल इनोवेशन से दिल्ली की पहचान बदल जाएगी। शनिवार को आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने साफ किया कि दिल्ली को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े कॉन्सर्ट, फिल्म फेस्टिवल और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा दे रही है, ताकि दिल्ली की वैश्विक पहचान और मजबूत हो। फिल्म नीति और सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए उद्योग को आसान और पारदर्शी सेवाएं दी जा रही हैं।
शनिवार को कई अहम समझौते हुए
इस दौरान दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम ने पर्यटन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए कई अहम समझौते किए। इनमें डिजिटल इनोवेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, इंफ्रास्ट्रक्चर और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि राजधानी को विश्वस्तरीय पर्यटन हब बनाने के लिए तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली टूरिज्म बोर्ड का गठन, सिंगल विंडो क्लीयरेंस, शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट्स का सौंदर्यीकरण और यूनिटी मॉल जैसे प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।