फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida International Airport: Passenger bought 400g of laddoos for ₹799; found mold.

Noida International Airport: यात्री ने 799 रुपये में खरीदे 400 ग्राम लड्डू, निकली फफूंदी; शिकायत पर जांच शुरू

Wed, 05 Aug 2026 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Aug 2026 06:12 AM IST
सार

एक यात्री ने जब एयरपोर्ट के अंदर बने फूड जोन से खरीदे गए लड्डू का पैकेट खोला तो उसमें फफूंदी लगी मिली और वह पूरी तरह खराब निकला। यात्री ने संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Noida International Airport: Passenger bought 400g of laddoos for ₹799; found mold.
6 अगस्त तक थी एक्सपायरी डेट। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को परोसे जा रहे खान-पान की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। एक यात्री ने जब एयरपोर्ट के अंदर बने फूड जोन से खरीदे गए लड्डू का पैकेट खोला तो उसमें फफूंदी लगी मिली और वह पूरी तरह खराब निकला। यात्री ने संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्री स्वप्निल कुमार गांधी ने एक्स के माध्यम से भारत सरकार के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और यूपी पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 3 अगस्त को उन्होंने एयरपोर्ट से यात्रा की थी। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे वह एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने एयरपोर्ट के फूूड जोन से 1558 रुपये का भुगतान करके बूंदी के सील पैक लड्डू का डिब्बा और काजू रोल खरीदा था।
विज्ञापन


बूंदी के 400 ग्राम लड्डू के लिए उनसे 799 रुपये अदा किए थे। जब उन्होंने इसे खाने के लिए पैकेट खोला तो अंदर से खराब निकला, इसमें फफूंदी लगी हुई थी। उन्होंने दुकानदार से यह बात बताई तो उनकी मदद भी नहीं की गई। उन्होंने एक्स के माध्यम से शिकायत करते हुए अपने रुपये वापस दिलाने और दुकान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6 अगस्त तक थी एक्सपायरी डेट 
यात्री को एयरपोर्ट पर जो लड्डू बेचे गए थे, उसकी एक्सपायरी डेट 6 अगस्त 2026 तक की थी। जबकि लड्डू पर छपी तिथि के अनुसार इसकी पैकिंग 6 जून को हुई थी। दो महीने पूरे होने से पहले ही यह खराब हो गए और बिना इसे देखे ही दुकानदार ने इसे यात्री को बेंच दिया। जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। 

15 जून से एयरपोर्ट पर शुरू हुई हैं उड़ानें 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें 15 जून से शुरू हुई हैं। अब एयरपोर्ट शुरू हुए दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और इस तरह की शिकायतें सामने आने लगी हैं। वहीं दूसरी ओर घटना सामने आने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन सख्त होते हुए इस मामले में कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। एयरपोर्ट परिसर के फूड जोन में संचालित होने वाली दुकान के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


संचालक के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई : एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि यात्री की शिकायत के बाद तत्काल इस मामले का संज्ञान लिया गया है। यात्री से भी संपर्क किया गया है और सारे प्रकरण की जांच की जा रही है। संबंधित दुकान के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed