फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Rain in Delhi-NCR weather forecast in Hindi

Weather Update: बारिश से खिल उठा दिल्ली-NCR का मौसम, अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Wed, 05 Aug 2026 08:50 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 05 Aug 2026 08:50 AM IST
सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिन राजधानी का मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। 

विज्ञापन
Weather Update Rain in Delhi-NCR weather forecast in Hindi
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार सुबह बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। नोएडा,गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम खिल उठा। इससे पहले राजधानी में मंगलवार को हुई झमाझम मानसूनी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया, दिन में ही अंधेरा छा गया था। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने आज सुबह 10 बजे तक, दिल्ली के बुराड़ी, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, लाल किला, प्रीत विहार के अलावा एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, राजधानी में मंगलवार शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग में 9.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे के बीच आया नगर में सबसे अधिक 49.3 मिमी वर्षा हुई। छतरपुर में 20.5 मिमी, केवीके सीआरपीएफ कैंपस में 20 मिमी और पालम में 8.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जनकपुरी में 5.5 मिमी, लोधी रोड पर 1.1 मिमी तथा मयूर विहार, नारायणा और नजफगढ़ में 0.5 मिमी वर्षा हुई।

विज्ञापन

बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।

अगले छह दिन मौसम रहेगा सुहावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिन राजधानी का मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। पांच और छह अगस्त को अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना है, जबकि सात से दस अगस्त तक भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री और न्यूनतम 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed