फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sixth session of the Delhi Legislative Assembly will begin on August 7

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा का छठा सत्र 7 अगस्त से, तीन दिन चलेगी कार्यवाही

Wed, 05 Aug 2026 07:35 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 05 Aug 2026 07:35 AM IST
सार

सदन की बैठकें 7, 10 और 11 अगस्त को होंगी और प्रत्येक बैठक निर्धारित कार्य पूरा होने तक चलेगी। आवश्यकता पड़ने पर कार्यवाही का समय बढ़ाया भी जा सकता है।

विज्ञापन
Sixth session of the Delhi Legislative Assembly will begin on August 7
दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की आठवीं विधानसभा का छठा सत्र शुक्रवार, 7 अगस्त को सुबह 11 बजे पुराना सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उपराज्यपाल के आदेश पर इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


सदन की बैठकें 7, 10 और 11 अगस्त को होंगी और प्रत्येक बैठक निर्धारित कार्य पूरा होने तक चलेगी। आवश्यकता पड़ने पर कार्यवाही का समय बढ़ाया भी जा सकता है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार सभी नोटिस नेवा  पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से प्रस्तुत किए जाएंगे। 
विज्ञापन


सदस्यों की सुविधा के लिए नोटिस शाखा और नेवा सेवा केंद्र में सहायता उपलब्ध रहेगी। नियम 280 के तहत जनहित के विषय उठाने के इच्छुक सदस्य बैठक से एक कार्य दिवस पहले शाम पांच बजे तक नोटिस दे सकेंगे। अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह सत्र सदस्यों को जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने और दिल्ली के विकास संबंधी विषयों पर रचनात्मक चर्चा का अवसर देगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संसदीय प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सत्र को सार्थक बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रवेश द्वारों पर हाइड्रोलिक रोड ब्लॉकर लगाए जा रहे हैं। प्रवेश केवल गेट संख्या-1 से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed