{"_id":"6a72ba267aae25931c0f7666","slug":"illegal-call-center-busted-6-accused-arrested-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़: दिल्ली पुलिस ने इंदौर से 6 आरोपी किए गिरफ्तार, साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़: दिल्ली पुलिस ने इंदौर से 6 आरोपी किए गिरफ्तार, साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा
Wed, 05 Aug 2026 09:51 AM IST
Vijay Singh Pundir
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:51 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार, द्वारका पुलिस को काफी समय से इस अवैध कॉल सेंटर के संचालन की जानकारी मिल रही थी। यह गिरोह लोगों को निशाना बनाकर उन्हें ठगने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के द्वारका जिले की पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कॉल सेंटर लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बना रहा था। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, द्वारका पुलिस को काफी समय से इस अवैध कॉल सेंटर के संचालन की जानकारी मिल रही थी। यह गिरोह लोगों को निशाना बनाकर उन्हें ठगने का काम कर रहा था। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस की एक टीम ने मध्य प्रदेश के इंदौर में छापा मारा। इस दौरान, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान, पुलिस ने मौके से 28 कंप्यूटर, विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों से गिरोह के तौर-तरीकों और उसके नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन