सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: noi's OPD will remain closed today and tomorrow, treatment will be done only in emergency.

Noida: आज और कल बंद रहेगी चाइल्ड पीजीआई की ओपीडी, सिर्फ इमरजेंसी में होगा इलाज, चिकित्सकों ने दी यह सलाह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
सार

जिला अस्पताल की ओपीडी मंगलवार को सुबह 11 बजे तक खुली रहेगी जबकि बुधवार को सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों का इलाज किया जाएगा। 

Noida: noi's OPD will remain closed today and tomorrow, treatment will be done only in emergency.
demo - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

होली के मौके पर सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में मंगलवार और बुधवार को ओपीडी बंद रहेगी। मरीजों का इलाज इमरजेंसी में होगा। वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी मंगलवार को सुबह 11 बजे तक खुली रहेगी जबकि बुधवार को सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों का इलाज किया जाएगा। 

Trending Videos


चाइल्ड पीजीआई के निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि होली की वजह संस्थान के डॉक्टर और स्टाफ को छुट्टी दी गई है। इस वजह से मंगलवार और बुधवार की ओपीडी बंद कर दी गई है। सिर्फ इमरजेंसी में बच्चों का इलाज किया जाएगा। हालांकि जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों को कॉल पर बुलाया जा सकेगा। इसके अलावा इमरजेंसी में सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से ओपीडी नियमानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगी। डॉ. एके सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है ऐसे में बच्चों और बड़ों को बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। गीले रंगों का इस्तेमाल बहुत कम करें इससे सर्दी होने का खतरा बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed