{"_id":"6a46c41a7709e436da0cb2bc","slug":"150-players-to-showcase-their-skills-fierce-competition-expected-for-a-ticket-to-the-national-tournament-noida-news-c-1-noi1095-4458935-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 150 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट हासिल करने के लिए होगी कड़ी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 150 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट हासिल करने के लिए होगी कड़ी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पांच जुलाई को एमएजीयूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में छह जिलों के खिलाड़ी करेंगे मुकाबला, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
मो. सफीक खान
नोएडा। मार्शल आर्ट्स गेम्स एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर की ओर से 5 जुलाई को एमएजीयूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026 का आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, आगरा और मथुरा के करीब 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गौतमबुद्धनगर के प्रतिभागी सुबह और शाम दो सत्रों में अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों का लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन कर राज्य टीम में जगह बनाना है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच काता और कुमिते स्पर्धाएं आयोजित होंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव रेंसी अमित गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कृष्णजीत नागर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सभी मुकाबले निर्धारित नियमों के तहत कराए जाएंगे। खिलाड़ियों और उनके साथ आने वाले कोचों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं।
सभी तैयारियां पूरी हैं। छह जिलों के करीब 150 खिलाड़ी भाग लेंगे और श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा। -अफजल खान, टूर्नामेंट आयोजक
विज्ञापन
कोट-
नियमित अभ्यास के साथ घर पर भी अतिरिक्त तैयारी कर रहा हूं, ताकि राज्य टीम में जगह बना सकूं। -श्रीधर डागा, खिलाड़ी
अभ्यास के साथ खान-पान पर भी ध्यान दे रही हूं, ताकि प्रतियोगिता में पूरी फिटनेस के साथ उतर सकूं। -काशवी सिंह, खिलाड़ी
सुबह-शाम लगातार अभ्यास कर रहा हूं, प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का लक्ष्य है। -लक्षित कुमार, खिलाड़ी
प्रतियोगिता को देखते हुए अभ्यास का समय बढ़ा दिया है, स्टेट टीम में जगह बनाना मेरा लक्ष्य है। -आरसिया, खिलाड़ी