पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two stalwarts from the same family shine in shooting; they won four gold and two bronze medals at the state championship.

Noida News: एक ही परिवार की दो बहनों ने शूटिंग में बिखेरा दम, स्टेट चैंपियनशिप में जीते 4 स्वर्ण और दो कांस्य पदक

Fri, 03 Jul 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two stalwarts from the same family shine in shooting; they won four gold and two bronze medals at the state championship.
49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में मैरा और कैना तेजन का शानदार प्रदर्शन, प्री-नेशनल के लिए मजबूत की दावेदारी
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में नोएडा सेक्टर-135 निवासी दो सगी बहनों मैरा तेजन और कैना तेजन ने प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 21 से 30 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में दोनों ने 10 मीटर एयर पिस्टल (आईएसएसएफ) स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैरा तेजन ने सब-यूथ महिला टीम और जूनियर महिला टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि यूथ महिला टीम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। उनकी बहन कैना तेजन ने भी समान प्रदर्शन करते हुए सब-यूथ महिला टीम और जूनियर महिला टीम में दो स्वर्ण तथा यूथ महिला टीम में कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों बहनों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्होंने आगामी प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। दोनों खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की तैयारी कर रही हैं। परिवार के पिता एवं निशानेबाज प्रवेश कुमार तेजन ने भी प्रतियोगिता में मास्टर पुरुष वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण पदक जीते, जबकि उनकी माता शिल्पी तेजन ने प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।
जिले के निशानेबाजों ने जीते 16 पदक-
गौतमबुद्ध नगर के सात निशानेबाजों ने प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य सहित कुल 16 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। ग्रेटर नोएडा शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने कोच नीतीश देसवाल और अजय यादव के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में सबसे सफल खिलाड़ी सीरत चौधरी रहीं, जिन्होंने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित पांच पदक अपने नाम किए। ताश्वी पांडे ने दो स्वर्ण और दो रजत सहित चार पदक जीते, जबकि अमीशी रघु ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल किए। तन्वी ढांकर ने दो स्वर्ण पदक जीते। अर्चिता नागर और सुमैया परवीन ने एक-एक रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

कोट-
सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर शानदार प्रदर्शन किया है। हमें उम्मीद है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी वे इसी तरह जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। -नीतीश देसवाल, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed