{"_id":"6a46c5a086ab373abd05f4c1","slug":"out-of-2300-teachers-only-three-staked-a-claim-for-the-state-teacher-award-noida-news-c-1-noi1095-4458796-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 2300 शिक्षकों में सिर्फ तीन ने ठोकी राज्य अध्यापक पुरस्कार की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 2300 शिक्षकों में सिर्फ तीन ने ठोकी राज्य अध्यापक पुरस्कार की दावेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कम आवेदन से विभाग भी हैरान, अब 7 जुलाई तक बढ़ी अंतिम तिथि, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से की आगे आने की अपील
नेहा शर्मा
नोएडा। जिले में कार्यरत करीब 2300 परिषदीय शिक्षकों में से केवल तीन शिक्षकों ने ही राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। बेहद कम आवेदन मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर 7 जुलाई कर दी है, ताकि अधिक से अधिक शिक्षक इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकें। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनपद चयन समिति 20 जुलाई तक अभिलेखों का सत्यापन और मूल्यांकन कर तीन श्रेष्ठ शिक्षकों के नाम राज्य चयन समिति को भेजेगी।
विभाग को उम्मीद थी कि जिले के शिक्षक अपने नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के हित में किए गए कार्यों के आधार पर बड़ी संख्या में आवेदन करेंगे। लेकिन अंतिम तिथि तक केवल तीन आवेदन मिलने से शिक्षा विभाग और शिक्षकों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है।अधिकारियों का कहना है कि जिले में अनेक शिक्षक बेहतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन यदि वे स्वयं अपनी उपलब्धियों को सामने नहीं लाएंगे तो उनके नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों को व्यापक पहचान नहीं मिल पाएगी। इसी उद्देश्य से आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।
एक ही स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने जीता राज्य शिक्षक पुरस्कार-
गौरतलब है कि चौड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय लगातार दो वर्षों तक राज्य शिक्षक पुरस्कार हासिल कर जिले के लिए मिसाल बन चुका है। वर्ष 2023 में शिक्षिका रूसी गुप्ता और वर्ष 2024 में शिक्षिका सुमन यादव को उनके नवाचारी शिक्षण कार्यों के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विभाग को उम्मीद है कि इस बार भी अधिक शिक्षक आगे आकर अपनी उपलब्धियों के आधार पर आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
कोट-
अब तक केवल तीन आवेदन प्राप्त हुए हैं। अधिक से अधिक शिक्षक आवेदन कर सकें, इसलिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई कर दी गई है। -राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी