सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   216 players selected for the state-level CISCE athletic meet

Noida News: राज्यस्तरीय सीआईएससीई एथलेटिक मीट के लिए 216 खिलाड़ी चयनित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
216 players selected for the state-level CISCE athletic meet
विज्ञापन
- ग्रेटर नोएडा के सेंट जोसेफ विद्यालय में दो दिवसीय जोनल मीट संपन्न
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में आयोजित सीआईएससीई जोनल एथलेटिक मीट में स्वर्ण और रजत जीतने वाले 216 विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तीरय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी गाजियाबाद जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। जोनल मीट में बालक व बालिका वर्ग में करीब 18 एथलेटिक्स की 18 स्पर्धाओं में मुकाबले हुए थे।


स्कूल में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद जोन से बालक व बालिका वर्ग में दो दिन में 342 खिलाड़ी शामिल हुए थे। अंडर-14, 16 व 18 कैटेगरी में लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, 1500 मीटर दौड़, 5 किमी कदम चाल, 500 मीटर दौड़, रिले दौड़, गोला फेंक, आदि अनेक स्पर्धाएं में हुईं। मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश सारस्वत व हेमलता का कहना है कि प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ अकादमी से बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण, 20 रजत व 14 कांस्य पदक हासिल किए। वहीं, बालिका वर्ग में 24 स्वर्ण, 09 रजत व 11 कांस्य पर कब्जा किया और टीम ओवरऑल विजेता रहीं। वहीं, मेजबान सेंट जोसेफ विद्यालय के खिलाड़ियों ने भी 8 स्वर्ण, 10 रजत एवं 5 कांस्य पदक हासिल किए। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने बताया कि प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग की विभिन्न कैटेगरी से करीब 216 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में बालक वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता वाराणसी में होगी। जबकि बालिका वर्ग के मुकाबले ग्रेटर नोएडा के सेंट जोसेफ स्कूल में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed