{"_id":"6a8314cc52cdc0959400ed03","slug":"90-humidity-and-intense-sunlight-have-increased-the-sultry-conditions-noida-news-c-1-noi1095-4620486-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 90 प्रतिशत आद्रता और तेज धूप ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 90 प्रतिशत आद्रता और तेज धूप ने बढ़ाई उमस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुबह से खिली तेज धूप ने उमस बढ़ाई और ऐसे में चिपचिपी गर्मी में लोगों को परेेशान होना पड़ा। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आद्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस सप्ताह हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की हवाएं भी चलेंगी। इसके साथ ही धूप की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि अबतक अच्छी बारिश हुई है लेकिन आगे कम बारिश होने की संभावना बन रही है। अगस्त से सितंबर तक सामान्य से कम बारिश रहने के आसार हैं, जबकि अलनीनो मानसून के लिए प्रमुख चिंता बना हुआ है। वहीं, मौसम में बदलाव के साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहतर से सामान्य श्रेणी में बना हुआ है। सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 123 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 114 दर्ज किया गया।