{"_id":"6a831564280460bec60a8579","slug":"aparajita-and-advit-won-gold-in-delhi-noida-news-c-1-noi1095-4620687-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अपराजिता और अद्वित ने दिल्ली में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अपराजिता और अद्वित ने दिल्ली में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। दिल्ली के कड़कड़दूमा स्थित हैप्पी इंग्लिश स्कूल में आयोजित वॉरियर कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नोएडा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के करीब 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लिया।
डायनेमो ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी के दो खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दोनों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। सब-जूनियर गर्ल्स के अंडर-32 किलोग्राम भार वर्ग में अपराजिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, सब-जूनियर बॉयज के अंडर-25 किलोग्राम भार वर्ग में अद्वित मौर्या ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।
अकादमी की कोच अनीता गिरी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से पहले कड़ी मेहनत की थी। प्रशिक्षण के दौरान उनकी तकनीक और फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया गया था। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास के साथ मुकाबले किए और शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।