पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bank should refund the money that failed to dispense from the ATM despite a transaction message being received.

Noida News: मैसेज आने के बाद भी एटीएम से नहीं निकला पैसा लौटाए बैंक

Mon, 06 Jul 2026 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Bank should refund the money that failed to dispense from the ATM despite a transaction message being received.
मैसेज आने के बाद भी एटीएम से नहीं निकला पैसा लौटाए बैंक
विज्ञापन

6 फीसदी ब्याज समेत दस हजार रुपये लौटाने का दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अचानक लाइट चली जाने पर एटीएम से पैसा नहीं निकला, जबकि बैंक खाते से पैसा कटने का मैसेज मोबाइल पर आ गया। शिकायत पर जिला उपभोक्ता आयोग ने बैंक को 6 फीसदी ब्याज समेत दस हजार रुपये लौटाने का आदेश दिया है। आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर और सदस्य अंजु शर्मा ने सुनवाई की।

ग्रेटर नोएडा के मुबारकपुर निवासी रमन लाल ने 3 अक्तूबर 2022 को करीब 3.10 बजे डेबिट कार्ड से दस हजार रुपये आईसीआईसीआई एटीएम से निकालना चाहा। बिजली चली जाने के कारण दस हजार रुपये नहीं निकले। रुपये प्राप्त करने के लिए काफी देर तक इंतजार किया लेकिन नहीं मिले। मोबाइल पर बैंक खाते से दस हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। उन्होंने तुरंत पंजाब नेशनल बैंक के कॉल सेंटर पर शिकायत दर्ज कराई। पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि ने 15 दिन का समय दिया, इसके बाद भी समाधान नहीं किया गया। जिला उपभोक्ता आयोग में पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ वाद दायर किया, जिसमें दस हजार रुपये दिलाने के लिए गुहार लगाई गई। आयोग में सुनवाई के दौरान बैंक की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। आयोग में एक पक्षीय सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान आयोग ने साक्ष्यों का अवलोकन किया। आयोग ने पंजाब नेशनल बैंक को दस हजार रुपये 6 फीसदी ब्याज समेत 30 दिन के अंदर भुगतान करने का आदेश दिया है। एक हजार रुपये वाद व्यय और एक हजार रुपये मानसिक संताप के भी देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed