सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Black marketing or technical glitch, message was delivered 20 days ago but cylinder was not delivered

Noida News: कालाबाजारी है या तकनीकी खामी, 20 दिन पहले मैसेज डिलीवर हो गया लेकिन सिलिंडर नहीं

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Black marketing or technical glitch, message was delivered 20 days ago but cylinder was not delivered
विज्ञापन
लोगों का आरोप- एजेंसी संचालक भी नहीं दे रहे स्पष्ट जवाब, लगाना पड़ रहा चक्कर
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बीस दिन पहले घरेलू सिलिंडर की बुकिंग की थी। दो दिन बाद डिलीवर होने का मैसेज आ गया था लेकिन सिलिंडर अब तक नहीं आया। सिलिंडर कहां गया? एजेंसी से इसका जवाब नहीं मिल रहा है और न ही कंपनी दे रही। घर में सिलिंडर खाली है। एजेंसी पर चक्कर काटते हुए इतने दिन बीत गए नया सिलिंडर भी नहीं मिल रहा। प्रशासन ने तो इसे तकनीकी समस्या बताकर पलड़ा झाड़ दिया था लेकिन ये समस्या कुछ समय के लिए हो सकती है। एलपीजी की किल्लत के शुरुआती समय में इस समस्या को काफी लोगों ने उठाया था लेकिन तब जिला प्रशासन ने इसे तकनीकी खामी बताया था।
केस-1
सेक्टर-62 के रहने वाले नासिर हुसैन ने बताया कि परिवार में दो बच्चे और पत्नी हैं। मेहनत-मजदूरी करके घर चलाने वाले नासिर ने बीते महीने सिलिंडर बुक कराया था। मोबाइल पर डिलीवर होने का मैसेज आया तो एजेंसी पर पहुंचकर पता करने का प्रयास किया लेकिन कोई सुझाव नहीं दिया गया। घर के सिलिंडर की गैस खत्म हो गई है अब अवैध तरीके से गैस भरवाकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
सेक्टर-71 के रहने वाले अरविंद झा भी एजेंसी के चक्कर काटते हुए थक गए लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका। ऐसे एक नहीं बल्कि कई लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि आखिर सिलिंडर कहां गया? उन्हाेंने एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप भी लगाया है। वहीं एजेंसी संचालक का कहना है कि ये दिक्कत कंपनी की ओर से आ रही है।

----

छोटे सिलिंडर भी किल्लत

जिन लोगों का गैस कनेक्शन नहीं है वे सिलिंडर के लिए कालाबाजारी का शिकार न हों। उनके लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने पांच किलो गैस वाले छोटे सिलिंडर बाजार में एक बार फिर उतारे थे। छोटे सिलिंडर के बाजार में आने के बाद भी स्थिति बेहतर न हो सकी। एजेंसियों पर लाइन अब भी लंबी है। कतार में लोग लग रहे हैं फिर भी सिलिंडर नहीं मिल रहे। आसानी से सिलिंडर प्राप्त न होने पर लोग अवैध तरीके से ही गैस लेने को मजबूर हैं।
----

परिवार के भरण-पोषण के लिए ई-रिक्शा चलाता हूं। काम छोड़कर एजेंसी का चक्कर काट रहा हूं। -अरविंद कुमार, सेक्टर-52
घर का सिलिंडर खाली हो गया है और जो बुक किया था वह कहीं और डिलीव हो गया है। कैसे काम चलाऊं। -संजय, सेक्टर-62
एजेंसी पर सिलिंडर बुकिंग नहीं की जा रही। रोजाना कल आने की बात बोलकर लौटा देते हैं। दिक्कत हो रही है। -सोनी देवी, सेक्टर-61
बीस दिन पहले सिलिंडर बुक किया था जो कहीं और डिलीवर हो गया है। अब न नया सिलिंडर मिल रहा और न समाधान। -सुभाष, मामूरा
सप्ताहभर पहले सिलिंडर डिलीवर होने का मैसेज आया। एजेंसी वालोंं ने वितरक से बात करने को कहा। उसका नंबर बंद है। -अरुण कुमार, सेक्टर-115
24 मार्च को गैस सिलिंडर बुक किया था। अब तक मिल नहीं सका। मेरा सिलिंडर कहीं और दे दिया गया है। -प्रमोद कुमार, सेक्टर-12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed