{"_id":"69c96b6f2509be75120ee211","slug":"bsp-also-entered-the-election-runway-for-2027-grnoida-news-c-1-noi1095-4104803-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 2027 के चुनावी रन-वे पर बसपा भी उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 2027 के चुनावी रन-वे पर बसपा भी उतरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- बसपा सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके कार्यकाल में एयरपोर्ट की रूपरेखा व बुनियादी काम हो गए थे शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रदेश के 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल सियासी रनवे पर उतरने लगे हैं। शनिवार को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था। इस पर रविवार को दादरी की रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया। अब बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर एयरपोर्ट बनने की बुनियादी तैयारी के क्रेडिट पर दावा किया है। इसके साथ ही सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। यह बात जरूर है कि पूरे पोस्ट में मायावती ने भारतीय जनता पार्टी का न तो कोई जिक्र किया है न ही आरोप लगाया है।
मायावती ने सिलसिलेवार 5 बिंदुओं में यह लिखा कि जेवर एयरपोर्ट की रूपरेखा और बुनियादी काम मेरी बसपा शासनकाल में ही शुरू हो गए थे। कांग्रेस पर आरोप लगाया कि तत्कालीन केंद्र सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना में रोड़े अटकाए, जिसके कारण इसमें देरी हुई।
मायावती ने आरोप लगाया कि बाद में आई सपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान नकारात्मक, जातिवादी और राजनीतिक द्वेष की भावना से काम किया, जिससे विकास की रफ्तार रुकी। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश का अलग प्रदेश और अलग हाईकोर्ट का मुद्दा सवाल के जरिए मायावती ने अपने पोस्ट में उछाला है। माना जा रहा है कि बसपा की इस मुद्दे से पश्चिमी यूपी के मतदाताओं को लामबंद करने की कोशिश की है।
Trending Videos