सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress accused the corporation of deceiving the public.

Noida News: कांग्रेस ने निगम पर जनता को धोखा देने का लगाया आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Congress accused the corporation of deceiving the public.
विज्ञापन
कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने कसा तंज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने नगर निगम पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने टैक्स के रूप में नगर निगम को 350 करोड़ और पानी के बिल के रूप में 56 करोड़ रुपये दिए। इसके बदले में जनता को गंदगी और टूटी सड़कों की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। टैक्स वसूली के लिए कभी सीलिंग की धमकी तो कभी किसी तरह से लोगों को निगम परेशान करता रहा है। धरातल पर कामों के लिए आज भी जनता तरस ही रही है।

पंकज डावर ने कहा कि कहीं पाइपलाइन लीकेज तो कहीं सड़कें धंस रही हैं। कहीं बरसात से हुए जलभराव में डूबने तो कहीं करंट से लोगों को जान गंवानी पड़ी। बरसाती नाले आज भी गंदगी से अटे पड़े हैं। शहर के वार्डों का बुरा हाल है। लोगों का राज्य और स्थानीय प्रशासन से भरोसा उठ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed