सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Building collapses in Delhi's Mukundpur; several people trapped under the rubble.

Delhi LPG Cylinder Blast: राजधानी में बड़ा हादसा, जोरदार धमाके के बाद गिरा मकान, 11 लोग अस्पताल में भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 02 Jun 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी दिल्ली में बुराड़ी के मुकुंदपुर इलाके में सिलिंडर ब्लास्ट के बाद एक मकान गिर गया है। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Building collapses in Delhi's Mukundpur; several people trapped under the rubble.
सिलिंडर ब्लास्ट के बाद गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुराड़ी के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह सिलिंडर धमाका के बाद भूतल पर बना एक मकान भरभराकर गिर गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आस पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे छह लोगों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में पहुंचाया।



वहीं, दमकल कर्मियों ने मलबे में दबे पांच लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इमारत में बर्तनों की पॉलिशिंग का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दमकल विभाग के मुताबिक, मंगलवार सुबह 9.37 बजे दमकल विभाग को इशु विहार मुकुंदपुर -2 में सिलिंडर ब्लास्ट के बाद एक इमारत के गिरने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से छह लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जा चुके थे। दमकल कर्मियों ने वहां राहत बचाव का काम शुरू किया और मलबे से पांच लोगों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में लेकर गए। 
विज्ञापन
Trending Videos


जांच करने के बाद दमकल अधिकारी गिरिराज ने बताया कि सिलिंडर फटने की वजह से 250 वर्ग गज में बना एक मंजिला घर ढह गया। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आस पास के लोग घायलों को बाहर निकाल चुके थे। वहीं दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना में 11 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस घायलों का बयान दर्ज करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि धमाके के समय इस इमारत में बर्तनों की पॉलिशिंग के लिए किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed