सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gambling network was running in hotel 20 arrested

होटल में चल रहा था अनैतिक काम: छापामारी के समय एक कमरे में थे कई लोग, 20 लोग गिरफ्तार; यह सामान बरामद

माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Mon, 01 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

मामला सेक्टर-51 क्षेत्र में स्थित एक होटल का है। यहां पुलिस को छापामारी के दौरान मौके से 1.62 लाख रुपये, चार पहिया व सात दो पहिया बरामद हुए हैं।

Gambling network was running in hotel 20 arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा की कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने सेक्टर-51 स्थित होटल में चल रहे जुए के नेटवर्क का खुलासा करते हुए 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.62 लाख रुपये, 160 ताश के पत्ते, सात दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन और 22 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगा रही है। 

Trending Videos


नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सोमवार को सूचना पर होटल में छापा मारा गया। इस दौरान एक कमरे में कई लोग ताश के पत्तों के जरिए दांव लगाते हुए मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने सहमति से जुआ खेलने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में पुष्कर पोरवाल, अजमेरी खान, अमित, सचिन गुप्ता, मनोज कुमार, मोहम्मद शमीम, चंदन, कपिल शर्मा, राहुल, मोहम्मद जफरूल, पवन, मुकेश, शुभम, राकेश कुमार, विक्रम सिंह, गजेंद्र, पवन मुंडा, नदीम, नितिन और सूरज शामिल हैं। इनमें से अधिकांश आरोपी वर्तमान में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और एनसीआर में रहते हैं। आरोपियों ने बताया कि होटल उनके नेटवर्क का हिस्सा है और समय-समय पर इसमें कमरा किराये पर लेकर दांव लगाया जाता था। पुलिस के मुताबिक, देवेश, सतेंद्र और सचिन गिरोह के सरगना हैं। तीनों मिलकर होटल व जुए का नेटवर्क चला रहे है। तीनों लगातार लोगों को होटल में बुलाते हैं और दांव लगवाते हैं। जुआ शुरू होने के बाद होटल का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया जाता था।

कई आरोपियों पर पहले से प्राथमिकी 
पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ पर पहले से प्राथमिकी दर्ज है। सचिन गुप्ता के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ व मनोज कुमार के खिलाफ सड़क दुर्घटना से संबंधित मुकदमा दर्ज हैं। वहीं, मोहम्मद शमीम और कपिल शर्मा के खिलाफ पूर्व में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed