नोएडा: जीएम साहब नहीं देते जवाब, कैसे हो सेक्टरों की समस्या का समाधान; फोनरवा ने उठाए सवाल, पत्र किया जारी
जन प्रतिनिधियों का यह भी कहना है कि कई बार जीएम एसी सिंह को फोन किया गया, लेकिन वह न तो कभी फोन का जवाब देते हैं, कार्यालय में मिलने जाओं तो साहब मीटिंग में ही फंसे रह जाते हैं। ऐसे में सेक्टरों की समस्याओं का समाधान तो दूर, अधिकारी से मिलना सेक्टरवासियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के तीन दर्जन से ज्यादा सेक्टरवासी इन दिनों प्राधिकरण के अधिकारियों की अनदेखी-अनसुना करने से परेशान हैं। इस चमचमाते शहर के किसी सेक्टर में लंबे समय से अंधेरा छाया हुआ है, तो कहीं टूटी सड़कों, चौपट सफाई व्यवस्था पर निवासियों को आरडब्ल्यूए पदाधिकारी जवाब नहीं दे पा रहे हैं। अधिकारी से शिकायत करें तो जवाब नहीं मिलता है।
दरअसल फोनरवा कार्यालय में वर्क सर्कल एक से पांच के अंतर्गत आने वाले कई सेक्टरों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की ओर से सेक्टर से जुड़ी समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र भेजे गए। उनमें सेक्टरों में टूटी सड़कों से लेकर सफाई व्यवस्था, पार्कों की बदहाली, स्ट्रीट लाइट की कमी से रहने वाला घना अंधेरा, सीवर लाइनों, नाले और नालियों से जुड़ी तमाम समस्याओं को लेकर शिकायत की गई।
जन प्रतिनिधियों का यह भी कहना है कि कई बार जीएम एसी सिंह को फोन किया गया, लेकिन वह न तो कभी फोन का जवाब देते हैं, कार्यालय में मिलने जाओं तो साहब मीटिंग में ही फंसे रह जाते हैं। ऐसे में सेक्टरों की समस्याओं का समाधान तो दूर, अधिकारी से मिलना सेक्टरवासियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सेक्टर 55 आरडब्ल्यूए महासचिव नीरज शर्मा ने बताया कि कई बार उन्हें फोन किया गया, लेकिन आजतक कभी उन्होंने फोन नहीं उठाया, शिकायती पत्र भेजे महीनों बीत गए, लेकिन उसका समाधान तो दूर, एक रिप्लाई तक नहीं आता। अगले एक महीने में ही मानसून आ जाएगा, ऐसे में सेक्टरवासी अब इस बात से चिंतित है कि यदि नाले नालियों की सफाई और उनसे जुड़े अन्य कार्य नहीं हुए तो पिछले साल की तरह इस बार भी जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा।
सेक्टर में छोटा नाला है, जिसे कवर करने के लिए पिछले कई वर्षों से लिख रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसके अलावा चार साल से क्लब हाउस का निर्माण हो चुका है, लेकिन अब तक उसे पूरी तरह से संचालित नहीं किया जा रहा है -राजेश सिंह, आरडब्ल्यूए महासचिव, सेक्टर 50
हमारे सेक्टर में शाम होते ही घना अंधेरा छा जाता है, कई बार शिकायत की गई, अधिकारियों से मिलने का प्रयास किया गया, कुछ नहीं हुआ, जब फोन करें तो फोन उठता ही नहीं है, अन्य समस्याएं भी लंबित है -सतनारायण गोयल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 55
हम सेक्टर के जनप्रतिनिधि हैं, हमने गेट नंबर छह से कंचनजंगा की तरफ जाने वाले रोड में नाला बनाने की मांग कई बार रखी गई, संबंधित अधिकारियों से भी कई बार आग्रह किया, लेकिन अधिकारी तक फोन तक नहीं उठाते हैं, बारिश का पानी भी बी और सी ब्लॉक में भरता है -वीरेंद्र सिंह नेगी, महासचिव, सेक्टर 53
हमारे सेक्टर में सीवर ओवरफ्लों हो रहे हैं, इसको लेकर करीब छह महीने पहले शिकायत दी थी, कई जगह पर लोगों के घरों तक सीवर का पानी पहुंचने लगा है, 10-15 साल पुरानी स्ट्रीट लाइटें हैं, कोई सुनने को तैयार नही है -गोपाल शर्मा, आरडब्ल्यूए महासचिव, सेक्टर 62 रजत विहार
सेक्टर 12 पुराने सेक्टरों में से एक है, यहां स्थिति बेहद खराब है, जहां बिना महिला टॉयलेट के दरवाजे टूटे हुए हैं, उन्हें कैसे सुरक्षित करें, सड़क पर कूड़ा बिखरा रहता है, नालियां चोक हैं, शिकायत की, लेकिन समाधान आजतक नहीं मिला -डॉ तरसेम चंद, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 12
सभी के शिकायती पत्रों का जवाब दिया जाता है और उनका समाधान भी किया जाता है, जल्द ही वर्क सर्कल 1-5 तक के सेक्टरों संग फोनरवा कार्यालय में बैठक की जाएगी। -एसपी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण
हमारे पास सर्कल एक से पांच तक के सेक्टरों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन आए हैं, यह भी शिकायत आई है कि अधिकारी उन समस्याओं का समाधान तो दूर, जवाब भी नहीं दे रहे हैं, अधिकारियों से बातचीत कर आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा -योगेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, फोनरवा