{"_id":"6a1e6279d6c03415ce0705a7","slug":"building-collapses-in-delhi-s-mukundpur-several-people-trapped-under-the-rubble-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Building Collapse: राजधानी में बड़ा हादसा, जोरदार धमाके के बाद गिरा मकान, तीन लोग मलबे से निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Building Collapse: राजधानी में बड़ा हादसा, जोरदार धमाके के बाद गिरा मकान, तीन लोग मलबे से निकाले
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के मुकुंदपुर में ब्लास्ट के बाद एक मकान गिर गया है। कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिलिंडर ब्लास्ट के बाद मकान गिर गया।
मुकुंदपुर इलाके में गिरा मकान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके में आज सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक जोरदार धमाके के बाद एक मकान गिर गया। मलबे में कई लोग दब गए। जिनमें से तीन लोगों बाहर निकाल लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिलिंडर ब्लास्ट के बाद इमारत गिरी है। दमकल विभाग की पांच गाड़ी मौके पर भेजी गई हैं।
दमकल विभाग के मुताबिक, तड़के 9 बजकर 37 मिनट पर एक संदिग्ध विस्फोट और उसके बाद मकान ढहने की सूचना मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि एक जोरदार आवाज के साथ विस्फोट हुआ, जिसके तत्काल बाद एक बिल्डिंग ढह गई। सिलिंडर ब्लास्ट के बाद बिल्डिंग गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचते ही अग्निशमन विभाग की टीमों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं। स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल भी सहायता के लिए पहुंच गए हैं।
Trending Videos
हादसे में छह लोग घायल हुए
दिल्ली पुलिस द्वारा समाचार एजेंसी एएनआई को दी गई जानकारी के अनुसार, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। इस समय उनकी मौजूदा हालत के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। डॉक्टरों द्वारा मेडिकल जांच किए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस के मुताबिक, जिस इमारत में यह हादसा हुआ, उसका इस्तेमाल बर्तन चमकाने के काम के लिए किया जाता था।