सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress organised village meeting regarding women reservation

Noida News: महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने की ग्राम चौपाल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Congress organised village meeting regarding women reservation
विज्ञापन
फोटो...
Trending Videos

यमुना सिटी। ‘केंद्र सरकार महिला आरक्षण जैसे गंभीर और संवेदनशील मामले में सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए भ्रम फैला रही है। महिला सशक्तिकरण केवल कानून बनाने से नहीं,उसे ईमानदारी से लागू करने और समाज में समान अवसर सुनिश्चित करने से ही संभव है।’ यह बातें जेवर में हुई ग्राम चौपाल के दौरान बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहीं। चौपाल में मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के हर वर्ग को न्याय और सम्मान दिलाना है। जबकि भाजपा सिर्फ भ्रम फैलाती है। वह महिला आरक्षण के मुद्दे से सिर्फ अपना लाभ देख रही है। कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा, सूबेदार सतपाल सिंह, मुकेश शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह, श्रुति कुमारी, बिन्नू भाटी, नीरज लोहिया, सतीश शर्मा, रघुराज शर्मा, नरेश शर्मा समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed