{"_id":"69d904ebf22ff17e420abf05","slug":"congress-workers-staged-a-sit-in-protest-against-the-assam-cm-noida-news-c-23-1-lko1064-92007-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: असम सीएम के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: असम सीएम के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दिए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की भी कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हो गई। बाद में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि एक दलित नेता के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का प्रयोग भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। प्रदर्शनकारियों में नोएडा नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा, नीरज लोहिया, निशा शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos