फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for a government college; memorandum submitted.

Noida News: राजकीय महाविद्यालय की मांग, सौंपा ज्ञापन

Mon, 03 Aug 2026 04:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Demand for a government college; memorandum submitted.
ग्रेटर नोएडा। महिला उन्नति संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रेनो वेस्ट में राजकीय महाविद्यालय की मांग उठाई। संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आबादी लगभग आठ लाख है, जो आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ने की संभावना है। इसके बावजूद क्षेत्र में एक भी राजकीय महाविद्यालय नहीं होने से विद्यार्थियों को महंगे निजी संस्थानों में पढ़ाई करनी पड़ती है। महासचिव अनिल भाटी ने कहा कि नोएडा के एकमात्र राजकीय महाविद्यालय में सीटें सीमित हैं और दूरी अधिक होने के कारण विशेष रूप से छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संस्था ने सरकार से क्षेत्र की बढ़ती आबादी और शिक्षा की जरूरतों को देखते हुए जल्द सरकारी कॉलेज स्थापित करने की मांग की। इस दौरान जहीर सैफी, नेक सिंह रावत, राजकुमार गौतम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed