{"_id":"6a7079b9fc0b65fe680d051b","slug":"news-noida-noida-news-c-1-1-noi1125-4571226-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सहज योग ध्यान से छात्राओं में बढ़ रही एकाग्रता और आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सहज योग ध्यान से छात्राओं में बढ़ रही एकाग्रता और आत्मविश्वास
विज्ञापन
भंगेल स्थित नोएडा कन्या इंटर कॉलेज में सहज योग ध्यान सत्र का आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भंगेल स्थित नोएडा कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को सहज योग ध्यान सत्रों का आयोजन किया गया। इसके जरिए छात्राओं के मानसिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, ध्यान अभ्यास से छात्राओं में एकाग्रता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य केपी सिंह ने बताया कि नियमित सहज योग ध्यान से छात्राओं का मन शांत और संतुलित हुआ है। अब वे कक्षा में अधिक ध्यानपूर्वक अध्ययन कर रही हैं और उनकी सीखने की क्षमता में भी सुधार आया है। शिक्षकों ने भी छात्राओं के अनुशासन, व्यवहार और आत्मविश्वास में बदलाव महसूस किया है।
उन्होंने बताया कि ध्यान सत्रों के बाद छात्राएं शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में अधिक उत्साह से भाग ले रही हैं।
इन सत्रों का संचालन लगभग 20 सहज योग स्वयंसेवकों की ओर से किया जा रहा है। स्वयंसेवक छात्राओं को सरल ध्यान पद्धति का अभ्यास कराकर मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन का अनुभव कराते हैं।
विज्ञापन
---------------
नेहा शर्मा