सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfd

Noida News: आज अमर उजाला कारोबारी सम्मेलन में जुटेंगे जेवर-जहांगीरपुर के कारोबारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
dfgfd
विज्ञापन
-मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम कारोबारियों की समस्याएं सुनेंगी
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। अमर उजाला की ओर से जेवर, जहांगीरपुर और जेवर के आसपास गांवों की बाजारों के कारोबारियों का एक बड़ा सम्मेलन बुधवार सुबह 10:30 आयोजित होगा। जेवर के दयानतपुर स्थित द ग्रैंड निशा लॉज में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी और पदाधिकारी जुटेंगे।
जेवर क्षेत्र में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 जून से विमानों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। हवाई अड्डे के साथ-साथ जेवर और आसपास का क्षेत्र विकास की उड़ान भरने को तैयार है। इसी के साथ जेवर के व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी विकास के द्वार खुल रहे हैं। अमर उजाला अपने समाचार पत्र के माध्यम से कारोबारियों की समस्याओं और उनकी मांगों को उठाता रहा है। इसी कड़ी में कारोबारियों के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में जेवर बाजार, अनाजमंडी से जुड़े कारोबारी-व्यवसायी, कस्बा जहांगीरपुर, जेवर आसपास के गांव थोरा, नीमका, चौरोली, बंकापुर, रन्हेरा, गोपालगढ़, खाजपुर, दयानतपुर, कानीगढ़ी गांवों के कारोबारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के कारोबारियों से जुड़ी मांगों और समस्याओं का निराकरण करने के लिए सम्मेलन में जिले के पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम कारोबारियों की मांगों को सुनेंगे तथा उनका हल निकालने के संबंध में जानकारी देंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गौतमुबुद्ध नगर के चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी, अध्यक्ष संजय जैन, महासचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल समेत जेवर शाखा के अध्यक्ष संजय माहेश्वरी, महासचिव कुलदीप पंडित, संरक्षक जैनेंद्र कुमार जैन आदि व्यापारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed