सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsd

Noida News: कैसी है आपकी एनर्जी ड्रिंक, जांच में होगा खुलासा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
dfgsd
विज्ञापन
कैसी है आपकी एनर्जी ड्रिंक, जांच में होगा खुलासा
Trending Videos

- खाद्य विभाग ने शुरू किया सर्वे, मुंबई भेजे जाएंगे सर्वे में लिए नमूने
- अगर जांच में गड़बड़ी मिली तो फिर से नमूने लेकर होगी कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग ने जिले में बिक रही एनर्जी ड्रिंक की जांच शुरू की है। जिसमें पता चलेगा कि शहर में बिक रही एनर्जी ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभदायक या नुकसानदायक है। हालांकि पहले चरण में सर्वे के आधार पर जांच होगी। अगर इसमें गड़बड़ी मिलती है तो फिर विभाग कानूनी तरीके से जांच कर कार्रवाई करेगा। मंगलवार को विभाग की टीमों ने अलग-अलग जगहों से 10 से अधिक एनर्जी ड्रिंक के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।

बाजार में एनर्जी ड्रिंक की भरमार है। अलग-अलग कंपनियां एनर्जी ड्रिंक बाजार में उतार रही है। कंपनियां तरह-तरह के दावे कर रही हैं, लेकिन खाद्य विभाग इन दावों की जांच करेगा। सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जिले में अलग-अलग कंपनियों के एनर्जी ड्रिंक की बिक्री हो रही है। सर्वे कर उनकी जांच की जा रही है। मंगलवार से टीमाें ने अलग-अलग जगह से एनर्जी ड्रिंक के नमूने लिए हैं। इनको जांच के लिए मुंबई की प्रयोगशाला में भेजा गया है। ताकि पता लगाया जा सके कि एनर्जी ड्रिंक में क्या-क्या मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं में काफी लोकप्रिय है एनर्जी ड्रिंक : जिले के युवाओं में एनर्जी ड्रिंक काफी लोकप्रिय है। कुछ नामी कंपनियों की एनर्जी ड्रिंक की बिक्री शहर में ज्यादा है। गर्मी या थकावट होने पर युवा एनर्जी ड्रिंक का सेवन कर रहे हैं। साथ ही शराब व बीयर के नशे से दूर रहने वाले लोग भी एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते है, लेकिन यह उनके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। इसी मकसद से विभाग ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article