सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsd

Noida News: नोएडा के संग अब ग्रेटर नोएडा में भी नगर निगम बनाए जाने की उठी मांग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
dfgfsd
विज्ञापन
नोएडा के संग अब ग्रेटर नोएडा में भी नगर निगम बनाए जाने की उठी मांग
Trending Videos

- राष्ट्रीय देहात मोर्चा ने आरडब्ल्यूए संग की ओमिक्रॉन-1ए में बैठक

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के साथ अब ग्रेटर नोएडा में भी नगर निगम के गठन की मांग उठ रही है। रविवार को ओमिक्रॉन-1ए सेक्टर में इसके लिए अलग- अलग आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय देहात मोर्चा की एक बैठक हुई। मोर्चा की तरफ से यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कहा गया कि मुंबई, लखनऊ, गाजियाबाद जैसे शहरों में नगर निगम ही शहरों के कामकाज देखते हैं। ऐसे में नोएडा व ग्रेटर नोएडा में भी स्थानीय निकाय के रूप में नगर निगम के चुनाव होने चाहिए। नोएडा व ग्रेटर नोएडा भी अब महानगर बन चुके हैं। मोर्चा के अध्यक्ष राव संजय भाटी ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को भी संविधान के अनुसार स्थानीय निकाय प्रतिनिधि चुनने के अधिकार होना चाहिए। बैठक में कहा गया कि अधिकारियों द्वारा शासन को गलत जानकारी देते हुए गुमराह करने का काम किया गया है। इसी वजह से यहां पर नगर निगम का गठन नहीं किया गया है। एक्टिव सिटीजन के आलोक सिंह ने बैठक में अपील की कि सभी आरडब्ल्यूए, फेडरेशन, सामाजिक संगठन अपने जनप्रतिनिधियों से नगर निगम गठन की मांग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed