{"_id":"69f218b3d5de10754606bdd6","slug":"dfgfsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93515-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घरेलू सिलिंडर लेकर कर रहा था गैस की कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घरेलू सिलिंडर लेकर कर रहा था गैस की कालाबाजारी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुकिंग व ब्लैक के घरेलू सिलिंडर लेकर कर रहा था गैस की कालाबाजारी
- आपूर्ति विभाग व इकोटेक-3 थाना पुलिस ने हबीबपुर गांव में की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर हबीबपुर गांव में गैस की कालाबाजारी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लेकर 5 गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। आरोप है कि आरोपी बुकिंग व ब्लैक में घरेलू गैस के सिलिंडर लेकर छोटे सिलिंडरों में रिफिलिंग करता था। आरोपी गैस को 150 से 200 रुपये प्रति किग्रा में बेच रहा था।
पुलिस ने बताया कि हबीबपुर गांव में केके फूड रेस्टोरेंट के सामने वाली गली में एक दुकान पर अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने दुकान से संदीप को हिरासत में लिया। मौके से चार घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए है। साथ ही रिफिलिंग पाइप नोजल, एक इलेट्रॉनिक कांटा समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी छोटे सिलिंडरों में 150 से 200 रुपये प्रति किग्रा की दर से गैस भरता था। वो ब्लैक में सिलिंडर खरीदता था। साथ ही घरेलू गैस कनेक्शन से मिले सिलिंडर की गैस की भी कालाबाजारी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos