{"_id":"6a0c573426ce65df7b00b3f7","slug":"dfgfsdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4299209-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पोस्ट ऑफिस में खुला नया आधार काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पोस्ट ऑफिस में खुला नया आधार काउंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पहले दिन 40 लोगों ने किया अपडेट
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-19 स्थित डाकघर में लोगों की सुविधा को देखते हुए नया आधार काउंटर शुरू किया गया है। इससे पहले पोस्ट ऑफिस में दो आधार काउंटर संचालित हो रहे थे, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आधार अपडेट कराने पहुंचते थे। बढ़ती भीड़ के कारण लोगों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता था।
सेक्टर-19 के डाकघर में प्रतिदिन करीब 150 से अधिक लोग आधार अपडेट कराने आते हैं। ऐसे में नए काउंटर के शुरू होने से अब रोजाना 50 से ज्यादा अतिरिक्त लोगों का काम आसानी से हो सकेगा। मंगलवार को पहले दिन ही नए काउंटर पर 40 से अधिक लोगों ने अपने आधार की जानकारी अपडेट कराई। केंद्र पर सबसे ज्यादा लोग आधार में पता बदलवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर अपडेट, फोटो बदलवाने, नाम व जन्मतिथि में संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं। हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में लोगों का भरोसा अधिक होता है, इसलिए यहां आधार अपडेट कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
Trending Videos