{"_id":"6a85add6073502a97c0afa0f","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9523-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एयरपोर्ट में नौकरी के लिए 7 युवाओं के दस्तावेजों का हुआ सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एयरपोर्ट में नौकरी के लिए 7 युवाओं के दस्तावेजों का हुआ सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पहली बार प्रभावित युवाओं को एयरलाइंस कंपनी में मिल रही है नौकरी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। एयरपोर्ट बनने से प्रभावित युवा अब जल्दी ही एयरलाइंस कंपनी में नौकरी करते नजर आएंगे। बुधवार को इंडिगो में नौकरी के लिए चयनित युवाओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है। दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उन्हें ऑफर लेटर देते हुए उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया जल्दी ही पूरी कराई जाएगी। बीते दिनों इंडिगो में नौकरी के लिए साक्षात्कार के आधार पर 8 युवाओं का चयन हुआ था।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जिन किसानों की जमीनें अधिग्रहित हुई थी, उनके परिवार के युवाओं को सरकार की ओर से नौकरी देने का वादा किया गया था। इन युवाओं ने सरकार की ओर से मिलने वाले 5 लाख रुपये का मुआवजा भी नहीं लिया था। इन युवाओं की शिकायत थी कि उन्हें एयरपोर्ट और एयरलाइंस कंपनी के बजाय थर्ड पार्टी कंपनियों में नौकरी दी जा रही है। इस बात को लेकर युवाओं में रोष भी था। लेकिन प्रशासन के लगातार प्रयास के बाद अब युवाओं के नौकरी के रास्ते खुले थे। इंडिगो ने बीते दिनों 8 युवाओं का नौकरी के लिए चयन किया था। वहीं इंडिगो की सहायक कंपनी एजाइल के लिए 15 युवाओं का चयन किया गया था।
एजाइल भी जल्दी पूरी करेगी प्रक्रिया : इंडिगो ने 8 युवाओं को बुधवार को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया था। इसमें से 7 युवा बुधवार को पहुंचे थे और एक युवा अपने निजी कारणों से अनुपस्थित था। वहीं सहायक कंपनी एजाइल में चयनित हुए 15 युवाओं के दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य प्रक्रियाएं जल्दी ही पूरी करा ली जाएंगी। एसडीएम दुर्गेश सिंह ने बताया कि युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है।