{"_id":"6a33e87b3f8876afce035fa7","slug":"dgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97801-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फोटो खींचने को लेकर भड़की डिंपल चौधरी, बीच बाजार जमकर हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फोटो खींचने को लेकर भड़की डिंपल चौधरी, बीच बाजार जमकर हुई नोकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सेक्टर अल्फा-1 की कॉमर्शियल बेल्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
-वीडियो में हरियाणा की डांसर डिंपल चौधरी की दो युवकों से तीखी बहस, जमकर दी गालियां
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हरियाणा की डांसर डिंपल चौधरी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जो ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा वन की कॉमर्शियल बेल्ट का है। वीडियो में हरियाणवी डांसर दो युवकों के साथ जमकर गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। जबकि वहां लोगों की भीड़ जमा है। हाई वोल्टेज ड्रामा फोटो खींचने को लेकर हुआ है। डांसर वीडियो में बोल रही है कि इंकार करने के बाद भी फोटो क्यों खींचा। वहीं बीटा-2 कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो करीब दो मिनट का है। जो एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के पास की है। बताया जा रहा है कि घटना दो से तीन दिन पुरानी और शाम के समय की है। वीडियो में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के साथ एक और लड़की है। उनकी दो युवकों से तीखी बहस हो रही है। आसपास बच्चों के साथ लोगों की भीड़ जमा है। वीडियो में डांसर डिंपल चौधरी फोटो खींचने का विरोध कर रहीं हैं। बोल रही है कि जब मना किया है तो फिर फोटो क्यो खींच रहे हैं। जबकि दोनों युवक केवल फोटो खींचने की बात कर रहे हैं। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। वीडियो में डांसर जमकर अभद्र भाषा और गाली गलौज कर रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग डांसर डिंपल की अभद्र भाषा पर अलग से वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। वहीं बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है।