Video: क्रिकेट के मैदान पर WWE, गेंदबाज के मुंह पर बल्लेबाज ने मारा मुक्का; घायल बॉलर ने भी नहीं बख्शा
गेंदबाज ने नवीन के सिर से हेलमेट उतारकर उसी से वार कर दिया। हेलमेट के वार से नवीन के सिर में चोट आई। मैच खेल रहे खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के डेविल्स क्रिकेट ग्राउंड पर 23 मार्च को एक मैच चल रहा था। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। एक गेंदबाज ने बल्लेबाज नवीन के सिर पर हेलमेट से हमला कर दिया। नवीन इस हमले में घायल हो गया। घायल नवीन को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
बल्लेबाज के सिर में आई चोट
पुलिस के अनुसार, नवीन पारी के अठारहवें ओवर में बल्लेबाजी कर रहा था। तभी गेंदबाज उसके पास आया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नवीन ने इसका विरोध किया, जिसके बाद गेंदबाज ने हमला किया। गेंदबाज ने नवीन के सिर से हेलमेट उतारकर उसी से वार कर दिया। हेलमेट के वार से नवीन के सिर में चोट आई। मैच खेल रहे खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि नवीन की शिकायत पर तत्काल केस दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी गेंदबाज की पहचान की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस घटना के चश्मदीदों से भी पूछताछ कर रही है।