फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District-level civil services sports trials to be held on August 6.

Noida News: 6 अगस्त को होंगे जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज खेल ट्रायल

Sun, 19 Jul 2026 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
District-level civil services sports trials to be held on August 6.
- मलकपुर स्टेडियम में 20 से अधिक खेलों के लिए होगा चयन, सफल खिलाड़ी मेरठ मंडलीय ट्रायल में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से वर्ष 2026-27 की अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए गौतमबुद्ध नगर में 6 अगस्त को जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। इनमें चयनित खिलाड़ी 12 और 13 अगस्त को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि ट्रायल में केवल नियमित सरकारी कर्मचारी ही भाग ले सकेंगे। परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस, शिक्षक, सहायक अध्यापक और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारी पात्र नहीं होंगे। प्रतिभागियों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट अनिवार्य रहेगा, जिसमें न्यूनतम 14 अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। ट्रायल और प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को विभागीय ड्यूटी पर माना जाएगा तथा यात्रा व्यय सहित अन्य देय भुगतान संबंधित विभाग की ओर से शासनादेश के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन

इन खेलों में होंगे ट्रायल-
ट्रायल में टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन समेत 20 से अधिक खेलों में चयन होगा। इस वर्ष खो-खो और योगासन को पहली बार प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश भर के श्राबस्ती, अयोध्या, बरेली, बस्ती, प्रयागराज, रायबरेली, आगरा, लखनऊ, अमेठी, मेरठ, गाजियाबाद, उन्नव कानपुर, आजमगढ़, वाराणसी, कासगंज आदि जिलों में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं 19 और 20 अगस्त को आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed