{"_id":"69a6cb1550ea5ebd4601b975","slug":"dsgf-grnoida-news-c-24-1-pal1006-122195-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत 76 आरोपी गिरफ्तार, 1071 बोतल शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत 76 आरोपी गिरफ्तार, 1071 बोतल शराब जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न अपराधों में संलिप्त 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देशन में किया गया। जिले में 31 टीमों का गठन कर 236 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।
अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 25 मामले दर्ज कर 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 368 बोतल देशी शराब, 631 बोतल अंग्रेजी शराब, 72 बोतल बीयर व 28 लीटर लाहन बरामद की गई। शराब तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल व स्कूटी भी जब्त की गई।
जुआ अधिनियम के तीन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 16,250 रुपये बरामद किए गए। एनडीपीएस अधिनियम के दो मामलों में दो तस्करों से 11.64 ग्राम स्मैक व सात ग्राम हेरोइन बरामद की गई। शस्त्र अधिनियम के तहत एक आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया। इसके अलावा चार पीओ व एक बेल जंपर सहित कई फरार आरोपियों को भी दबोचा गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 658 वाहनों के चालान किए गए। एसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है और आमजन 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।
Trending Videos