सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   elderly man duped of 85 lakh by helding under digital arrest

Noida News: सीबीआई जांच का झांसा, 16 दिन डिजिटल अरेस्ट में रख बुजुर्ग से ठगे 85 लाख

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
elderly man duped of 85 lakh by helding under digital arrest
विज्ञापन
सेक्टर-51 का मामला, एनटीपीसी से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं 84 वर्षीय पीड़ित
Trending Videos

मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी केस में फंसाने का डर दिखाया

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने एनटीपीसी से सेवानिवृत्त अधिकारी को मनी लॉन्ड्रिंग व मानव तस्करी में फंसाने का डर दिखाकर 16 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और 85 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने सीबीआई जांच के नाम पर ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सेक्टर-51 निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ दिनों पहले उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बेंगलूरू साइबर सेल का अधिकारी बताकर कहा कि उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर उनके नाम से मोबाइल फोन खरीदकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया गया। इसके बाद कॉल को दूसरे व्यक्ति से जोड़ा गया, जिसने खुद को सीबीआई का एसपी प्रवीण कुमार बताया। इसके बाद उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग व मानव तस्करी के मुकदमे दर्ज होने का डर दिखाया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जांच चल रही है। सहयोग नहीं करने पर दोनों ने गिरफ्तारी और संपत्ति जब्त करने व पेंशन रोकने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खातों व निवेश की ली जानकारी
सात अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच लगातार व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए उनसे बैंक खातों, निवेश और वित्तीय स्थिति की जानकारी ली गई। ठगों ने उन्हें मामले की जानकारी किसी को नहीं देने का भी निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने उत्कर्ष बैंक के खाते से 30 लाख रुपये केरल स्थित खाते में ट्रांसफर कराए। ठगों के निर्देश पर पीड़ित ने अपने शेयर और अन्य निवेश मिलाकर करीब 60 लाख रुपये अपने कोटक महिंद्रा बैंक खाते में जमा कर लिए। इसके बाद 55 लाख रुपये तमिलनाडु के एक अन्य खाते में मनी ट्रेल वेरिफिकेशन के नाम पर ट्रांसफर करा लिए गए। ठगों ने हर बार भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद पैसा वापस कर दिया जाएगा, लेकिन 22 अप्रैल को आखिरी बार संपर्क कर आरोपियों ने एक तथाकथित वेरिफिकेशन लेटर दिखाया और फिर 24 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। इस पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed