फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father and son attacked over old enmity

Noida News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर हमला

Sat, 18 Jul 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Father and son attacked over old enmity
पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर हमला
विज्ञापन

नोएडा। भंगेल गांव में पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, भंगेल निवासी अनुज त्यागी 11 मई की दोपहर अपने कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान उनका बेटा भव्य त्यागी स्कूल से घर लौटा। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले अंकुश त्यागी, प्रदीप त्यागी और बाली त्यागी ने भव्य के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर अनुज बीचबचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed