सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgdhgfd

Noida News: दूसरी शादी के बाद पति ने किया प्रताड़ित, बेटी को अपनाने से इन्कार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
fgdhgfd
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

नोएडा। दूसरी शादी के बाद महिला की बेटी को पति ने अपनाने से इन्कार कर दिया। साथ ही महिला को भी प्रताड़ित किया। परेशान होकर महिला ने महिला थाने में पति समेत पांच ससुरालियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सेक्टर-143 स्थित एक सोसाइटी निवासी महिला ने बताया कि वह इंजीनियर हैं। पहले पति से उनकी एक नाबालिग बेटी है। इस बीच महिला ने वर्ष 2020 में गुरुग्राम के रहने वाले व्यक्ति से दूसरी शादी की। व्यक्ति का भी पहली शादी से एक बेटा है। आरोप है कि पति ने शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मारपीट में महिला कई बार घायल भी हो गई। बेटी को अपनाने से भी पति ने इन्कार कर दिया। ससुरालियों से शिकायत की तो उन्होंने भी सहयोग नहीं किया। थाना प्रभारी संदीपा चौधरी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, सास-ससुर समेत पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed