{"_id":"69f1fec07820788469094148","slug":"fir-on-court-order-in-case-of-selling-gravel-noida-news-c-23-1-lko1064-93487-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रोड़ी बेचने के मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रोड़ी बेचने के मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिक
विज्ञापन
विज्ञापन
12 अक्टूबर को राजस्थान के झुंझुनू से रोड़ी भरकर निकले थे दो ट्रक
दादरी(संवाद)। दो ट्रकों पर लदी रोड़ी चोरी कर बेचने के मामले में दो चालकों समेत तीन के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी की गई है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली की विश्वकर्मा कॉलोनी बदरपुर निवासी राधेश्याम ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एटा के बहादुर नया वास गांव निवासी चालक सोहित कुमार एवं विनय कुमार 12 अक्टूबर को राजस्थान के झुंझुनू से ट्रकों में रोड़ी भरकर नोएडा के ओम ट्रेडर्स के यहां खाली करने के लिए चले थे, लेकिन दोनों ने गाजियाबाद में सोनू चौधरी के यहां कम पैसे में माल गिरा दिया।
जानकारी मिलने पर जब वह सोनू चौधरी के पास पहुंचा तो उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर वे न्यायालय पहुंचे। न्यायालय के आदेश पर ट्रक चालकों सोहित कुमार व विनय कुमार और सोनू चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos