{"_id":"6a6e0eec1e3150c5850f92cb","slug":"firs-registered-against-8-individuals-for-electricity-theft-in-rabupura-and-dadri-noida-news-c-1-noi1095-4565599-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रबूपुरा और दादरी में विद्युत चोरी में 8 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रबूपुरा और दादरी में विद्युत चोरी में 8 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18.15 किलोवाट का अवैध विद्युत भार पकड़ा गया
नोएडा। जिले में बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्रवर्तन दल ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापे मारकर आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी के विरुद्ध सेक्टर-63 स्थित एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस दौरान कुल 18.15 किलोवाट का अवैध विद्युत भार पकड़ा गया।
पहली कार्रवाई दादरी क्षेत्र के महावर गांव में की गई। इस दौरान चार घरों में अवैध रूप से बिजली उपयोग की जा रही थी। टीम ने कल्पना गौतम, पूनम यादव, लाइम और सलाउद्दीन के विरुद्ध प्राथमिकी कराई। दूसरी कार्रवाई रबूपुरा क्षेत्र के रोनीजा और उतरावली गांव में की गई, जहां चार उपभोक्ता बिजली चोरी करते मिले। टीम ने कुंवर चंद्र भाटी, रामवीर, नवीन और लोकेश के खिलाफ प्राथमिकी कराई। ब्यूरो