फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Football journey begins in Greater Noida

Noida News: ग्रेनो में आज से फुटबॉल का आगाज, 400 से अधिक टीमें दिखाएंगी दम

Wed, 19 Aug 2026 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Football journey begins in Greater Noida
फोटो
विज्ञापन


- उमा पब्लिक स्कूल में 20 से 26 अगस्त तक होगी प्रतियोगिता, जिले की 75 टीमें लेंगी हिस्सा

- 20 से 26 अगस्त तक उमा पब्लिक स्कूल में होगी नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की नॉर्थ जोन-1 क्लस्टर बालक फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों का ग्रेटर नोएडा पहुंचना शुरू हो गया है। सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में 20 से 26 अगस्त तक होने वाली प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को 150 से अधिक टीमें आयोजन स्थल पहुंचीं और टीम अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
चैंपियनशिप में नॉर्थ जोन-1 के विभिन्न स्कूलों की 400 से अधिक टीमें प्रतिभाग करेंगी। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में होने वाले मुकाबलों में बड़ी संख्या में खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। प्रतियोगिता में दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली टीमों के खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था स्कूल परिसर में की गई है। उनके लिए भोजन समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

तकनीकी निदेशक शिवालक राज ने बताया कि अब तक 400 से अधिक टीम अधिकारियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। प्रतियोगिता के सुचारु आयोजन के लिए मैदान, आवास और भोजन सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। अलग-अलग आयु वर्गों के मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की 75 टीमें होंगी शामिल
स्कूल की फुटबॉल कोच अंकित भाटी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के करीब 75 स्कूलों की टीमें भी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। इनमें जिले के प्रमुख सीबीएसई स्कूलों की तीनों आयु वर्गों की टीमें शामिल हैं। स्थानीय खिलाड़ियों को अपने क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के मुकाबले बृहस्पतिवार से शुरू होंगे। तीनों आयु वर्गों में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। इससे मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed