सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four routes finalized for e-buses

Noida News: ई-बसों के लिए चार रूट फाइनल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Four routes finalized for e-buses
विज्ञापन
- बॉटनिकल गार्डन से ग्रेनो वेस्ट व परी चौक, नोएडा एयरपोर्ट व सूरजपुर कलेक्ट्रेट तक चलेंगी बसें
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में सिटी बस का संचालन शुरू करने की तैयारी आगे बढ़ी है। नोएडा प्राधिकरण ने बस संचालन के लिए चार रूट फाइनल कर दिए हैं। जबकि क वैकल्पिक रूट भी तय किया गया है। चारों रूट पर 50 ई-बसें चलाने की योजना का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। बस संचालन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम करेगा। प्राधिकरण ने तय किए गए रूट और बसों की संख्या की जानकारी निगम को भेज दी है।
बस सेवा को लेकर निगम की तरफ से पांच बिंदुओं पर प्राधिकरण से जानकारी मांगी गई है। इसके जवाब में प्राधिकरण ने बस सेवा के संचालन में यात्री किराया व खर्च के अंतर वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) भुगतान की सहमति भी दे दी है। निगम को दिए गए जवाब में अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि इलेक्ट्रिक एसी बसों की चार्जिंग और संचालन से जुड़ा बुनियादी ढांचा प्राधिकरण तैयार कर देगा। किराया परिवहन निगम की तरफ से तय दरों के अनुरूप ही रखा जाएगा। सेक्टर-90 नोएडा मेट्रो के बस डिपो को बसों के अंतिम ठहराव के लिए दिया जाएगा। यहां पर 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड को करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से संवारा जाना है। यहां पर अतिरिक्त विकल्प के तौर पर 4 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। जहां 8 बसें चार्ज की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि परिवहन निगम से अब आगे वीजीएफ की गणना आनी शेष है। इसके बाद परीक्षण करवाकर प्राधिकरण सहमति देगा और करार करेगा। जून के आखिर से बस संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।



ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट व औद्योगिक क्षेत्र पर फोकस

नोएडा प्राधिकरण ने रूट निर्धारण में ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर-62 व फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र, नोएडा एयरपोर्ट को केंद्र में रखा है। मास्टर प्लान रोड-1 पर सेक्टर-12, 12 चौराहे से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे तक मास्टर प्लान रोड-3 पर बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-71 चौराहे तक को भी शामिल किया गया है।





तय हुए रूट, दूरी और बसों की संख्या

रूट नंबर-1, बसों की संख्या -8, दूरी 20 किमी

बॉटनिकल गार्डन सेक्टर-38 ए से गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर व होशियारपुर होते हुए पर्थला चौक और फिर वहां से किसान चौक होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति तक।



रूट नंबर-2, बसों की संख्या-16, दूरी-60 किमी

बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-12-22 चौराहा, फिर सेक्टर-16 होते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे, परी चौक, जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक।





रूट नंबर-3, बसों की संख्या-12, दूरी-30 किमी
बॉटनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, सेक्टर-71 चौराहे से बाएं मुड़कर सेक्टर-61 मेट्रो स्टेशन के नीचे विश्वकर्मा रोड से सेक्टर-62 गोल चक्कर तक। वापसी में इसी रूट पर विश्वकर्मा रोड से बसें सेक्टर-75 के सामने से होते हुए बरौला टी प्वाइंट से बाएं मुड़कर भंगेल होते हुए सूरजपुर कलेक्ट्रेट तक जाएंगी।





रूट नंबर-4, बसों की संख्या-8, दूरी-30 किमी

बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-75, 76, 77 होते हुए सेक्टर-101 से दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड होते हुए सूरजुपर कलेक्ट्रेट तक।



पांचवां रूट- वैकल्पिक, बसों की संख्या-6
--

2020 से बंद है बसों का संचालन

सेक्टर-90 स्थित बस डिपो से 2020 तक नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की बसों का संचालन होता था। कोविड के पहले लॉकडाउन से मार्च-2020 से इन बसों का संचालन बंद हो गया था। इसके बाद फिर एनएमआरसी ने बस चलाने वाली कंपनी के साथ करार समाप्त कर लिया था। फिर इस बस डिपो का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। दूसरी तरफ बस संचालन की बीते 6 साल में कई योजनाएं बनी लेकिन धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। बस संचालन की मांग लगातार शहरवासी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed