{"_id":"69d8facbcac6fc95150f91df","slug":"four-teams-have-been-formed-to-search-for-the-criminals-and-the-police-have-scanned-over-100-cctv-footage-noida-news-c-23-1-lko1064-92017-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बदमाशों की तलाश में चार टीमें गठित, 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाल चुकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बदमाशों की तलाश में चार टीमें गठित, 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाल चुकी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसेवा केंद्र के संचालक से हुई साढ़े तीन लाख की लूट का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के चक शाहबेरी गांव में जनसेवा केंद्र संचालक से हुई लूट के मामले में पुलिस अब तक गली-मोहल्लों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। कई फुटेज में बाइक सवार संदिग्ध बदमाश नजर आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी पहचान कर रही है।
बता दें कि केंद्र के संचालक शाहबेरी गांव निवासी हरेंद्र सिंह से बुधवार को बाइक सवार दो बदमाश तमंचे के बल पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए थे। पीड़ित की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शुरुआती जांच में सामने आया कि वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की तस्वीरें कैद हुईं हैं। हालांकि एक बदमाश ने हेलमेट और दूसरे ने कपड़े से अपना चेहरा ढंका रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मामले में चार टीमें गठित की गईं हैं। इनमें से एक टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है। जबकि अन्य टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आसपास के जिलों में भी संदिग्धों की तलाश शुरू की है। कई जगहों पर छापेमारी की गई है।
Trending Videos