फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfd

Noida News: बाइक चोरी की तीन महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर

Fri, 17 Jul 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
gsfd
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की बाइक चोरी होने के करीब साढ़े तीन महीने बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने इस दौरान पुलिस पर बार-बार टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया है। सेक्टर-32 निवासी प्रवीण चंद पांडेय ने बताया कि उनकी बाइक 1 अप्रैल 2026 की रात पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट के गेट नंबर-1 स्थित मुख्य बाजार से चोरी हो गई थी। घटना के बाद वह पुलिस चौकी और कोतवाली सूरजपुर के चक्कर लगाते रहे, लेकिन हर बार लौटा दिया गया। इससे मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही इंश्योरेंस क्लेम प्रस्तुत करने में भी अड़चन आई। वहीं कोतवाली प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed