सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: थार से घायल की मौत की अफवाह पर परिजनों ने किया हंगामा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
विज्ञापन
थार से घायल की मौत की अफवाह पर परिजनों ने किया हंगामा
Trending Videos

- सोमवार देर रात को सेक्टर-49 चौराहे के पास हंगामा, जाम लगाया

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। तेज रफ्तार थार की टक्कर से घायल हुए चार लोगों में से एक की मौत की अफवाह पर सोमवार रात को उनके परिजन उग्र हो गए और सेक्टर-49 चौराहे के पास जाम लगा दिया। इस दौरान हंगामा हुआ और पेड़ों की टहनियां सड़क पर रख दी गईं। इसके बाद पुलिस ने सच्चाई से अवगत कराया और हंगामे को शांत कराया। चारों घायलों का इलाज अभी चल रहा है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सोमवार शाम को तेज रफ्तार थार सवार ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी थी। इसमें ई रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों की पहचान बरौला गांव निवासी राजेश, अनूप, राकेश और ओमप्रकाश के रूप में हुई है। सभी का सेक्टर 41 के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें अनूप की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके सिर में चोट है। अनूप की देर रात हालत बिगड़ गई तो डॉक्टरों ने उसे नोएडा के एक दूसरे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। तभी अनूप के परिजनों को किसी ने बता दिया कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद घायल के परिजन थाने के बाहर चौराहे पर जाकर एकत्र हो गए और प्रदर्शन करने लगे। हंगामे व जाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद थार चालक पिंकी चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना के समय वह कार में अकेला था। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा में जा टकराया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस घायलों के परिजन के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed