Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Amrapali Platinum Society in a dilapidated condition, people are getting injured due to falling plaster
{"_id":"699ea79a20565ba2180e0ad6","slug":"video-amrapali-platinum-society-in-a-dilapidated-condition-people-are-getting-injured-due-to-falling-plaster-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी जर्जर, प्लास्टर गिरने से लोग चोटिल; गंदे पानी से लेकर बेसमेंट में लीकेज से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी जर्जर, प्लास्टर गिरने से लोग चोटिल; गंदे पानी से लेकर बेसमेंट में लीकेज से परेशान
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:11 PM IST
Link Copied
नोएडा की आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी के निवासी इन दिनों सोसाइटी की बदहाल स्थिति से परेशान हैं। यहां 15वीं मंजिल की बालकनी से गिरते बड़े-बड़े प्लास्टर के टुकड़े लोग चोटिल हो रहे हैं, वहीं पीने की पाइपलाइन लंबे समय से न बदलने के कारण लीपेज समेत बेसमेंट में जलभराव की समस्या बनी हुई है।
सेक्टर 119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि इन दिनों सोसाइटी की जर्जर हालत देख निवासियों ने अपना आशियाना बदलना भी शुरू कर दिया है। फ्लैट खरीदार राकेश कुमार सक्सेना ने बताया कि उन्होंने करीब पांच साल पहले यहां फ्लैट खरीदा था। उनके फ्लैट में बने दो में से सिर्फ एक टॉयलेट रूम में पानी आता है। इसके अलावा कई समस्याओं के चलते वह अब अपने परिवार के साथ दूसरी जगह किराए पर रह रहे हैं। फ्लैट खरीदार अमित गुप्ता ने बताया कि यहां कई बार जिम्मेदार अधिकारी सड़क का निर्माण शुरू करते हैं, लेकिन आधा अधूरा छोड़ देते हैं। इससे कई बार सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। अनिल गोयल ने कहा कि अधिकारियों को पानी की पाइपलाइन बदलनी थी, लेकिन उन्होंने नहीं बदली। इसके चलते फ्लैटों में सीपेज की समस्या बढ़ती जा रही है, जो बिल्डिंग को कमजोर कर रही है। दावा है कि पानी के टैंक भी क्षतिग्रस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।