Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
UP Weather: The state started heating up in February itself, know the weather condition of your city
{"_id":"699e977c49125b5ff40700ac","slug":"up-weather-the-state-started-heating-up-in-february-itself-know-the-weather-condition-of-your-city-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Weather: फरवरी में ही तपने लगा प्रदेश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: फरवरी में ही तपने लगा प्रदेश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Feb 2026 12:02 PM IST
Link Copied
फरवरी खत्म होने से पहले ही उत्तर प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दोपहर की तेज धूप ने लोगों को छांव तलाशने पर मजबूर कर दिया।
मंगलवार को आगरा में सबसे अधिक गर्मी में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद प्रयागराज में 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। वाराणसी, उरई और हमीरपुर तीनों जिलों में 30.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं बांदा में 16.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात दर्ज की गई। बुंदेलखंड क्षेत्र में भी दिन के समय तेज गर्मी महसूस की गई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।मौसम के इस बदले मिजाज ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इस बार गर्मी समय से पहले दस्तक दे रही है।
वहीं आपको बता दे. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तराखंड के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती प्रसार सक्रिय है, जिसका असर पहाड़ी जिलों में दिखाई देने लगा है। सोमवार को प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। 24 और 25 फरवरी को भी राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों, खासकर 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल सकती हैं।
मौसम के बदले मिजाज का खामियाजा जम्मू-कश्मीर के लोगों को सबसे ज्यादा भुगतना पड़ रहा है। जम्मू के साथ ही कश्मीर घाटी में भी ज्यादातर जगहों पर, खासकर मैदानी क्षेत्रों में अधिकमत तापमान सामान्य से 8-12 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर बना हुआ है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। श्रीनगर में दिन का तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 9.7 डिग्री ज्यादा है। पहलगाम में 17.5 डिग्री, गुलमर्ग में 10 डिग्री, जम्मू में 25 डिग्री और कठुआ में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात अभी भी ठंड बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।