सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rinku Singh father admitted to Greater Noida hospital in critical condition

इस बीमारी से ग्रस्त हैं रिंकू के पापा: यथार्थ अस्पताल में कराए गए भर्ती, हॉस्पिटल के बाद PA ने दिया ये अपडेट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार

पिता की गंभीर बीमारी के कारण रिंकू सिंह को टी20 विश्व कप से वापस आना पड़ा। यह उनके लिए एक भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण क्षण है। वह कई घंटे तक पिता के साथ अस्पताल में रहे और डॉक्टरों से बात करते रहे। 

Rinku Singh father admitted to Greater Noida hospital in critical condition
पिता के साथ रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। उन्हें चौथे चरण का लिवर कैंसर है। उनके पिता आईसीयू में भर्ती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

Trending Videos

पिता के साथ रहे कई घंटे
रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। सूचना मिलते ही रिंकू सुबह करीब 10 बजे अस्पताल पहुंचे और अस्पताल जाकर पिता का हालचाल जाना। अस्पताल में बेटे को सामने देखकर परिवार भावुक हो उठा। व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम के बावजूद रिंकू ने कई घंटे पिता के साथ बिताए और डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आम इंसान की तरह भर्ती हैं रिंकू के पापा
अस्पताल ने पुष्टि की है कि उन्हें आम इंसान की तरह भर्ती किया गया है। उनकी बीमारी की गंभीरता को देखते हुए यह तत्काल कदम उठाया गया। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, रिंकू पूरे समय पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आए। रिंकू सिंह शाम करीब चार बजे फिर से भारतीय टीम से जुड़ने के लिए रवाना हो गए, क्योंकि टी-20 विश्वकप के सुपर-आठ चरण में भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से होना है। रिंकू के करीबी परिजनों ने बताया कि  मैदान का सितारा जब बेटे की भूमिका निभाने पहुंचा, तो यह दृश्य भावुक कर गया।

पिता का स्वास्थ्य
खानचंद्र सिंह को लिवर कैंसर के चौथे चरण में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। यथार्थ अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। यह परिवार के लिए एक कठिन समय है।

रिंकू सिंह के पीए वसीम से अमर उजाला ने की बातचीत 
अमर उजाला रिपोर्टर अंकुर त्रिपाठी से बातचीत के दौरान रिंकू सिंह के पीए वसीम ने कहा कि क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता ग्रेटर नोएडा के ओमेगा स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर पूरी नजर रखे हुए है। अभी वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर है। रिंकू सिंह टी20 मैच की प्रैक्टिस छोड़कर पिता से मिलने आए थे। वह यहां से चले जा चुके हैं। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed