{"_id":"699e0e5b3d5e4e51da0c13d1","slug":"girl-child-dies-under-suspicious-circumstances-in-nagla-bhud-aligarh-news-c-114-1-sali1013-102926-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नगला भूड़ में बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नगला भूड़ में बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के सिल्ला विसावनपुर गांव के मजरा नगला भूड़ में दस माह की बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची के चाचा ने अपनी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी, जबकि बच्ची के पिता ने बीमारी का हवाला देकर मौत होना बताया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिल्ला विसावनपुर गांव के मजरा नगला भूड़ निवासी अजय व विजय पुत्रगण उदयवीर सिंह एक ही घर में अलग-अलग रहते हैं। थानाध्यक्ष कुलवीर सिंह ने बताया कि विजय ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी राखी ने बड़े भाई की 10 माह की बेटी तनिष्का उर्फ तनु की गला दबाकर हत्या कर दी है, जो बड़े भाई की अकेली बेटी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बच्ची के पिता से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बेटी कई दिन से बीमार थी, जिसे छोटे भाई विजय की पत्नी राखी खिलाने के लिए ले गई थी, जहां कुछ देर बाद तनु मृत पाई गई।
उन्होंने बताया कि मृत बच्ची के पिता के बयानों के बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट की टीम बुलाकर हत्या की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ राजीव कुमार द्विवेदी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की सही वजह सामने आएगी, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई तय होगी, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
Trending Videos