{"_id":"699e1120417c094175017fa0","slug":"attack-on-youth-firing-in-broad-daylight-aligarh-news-c-2-1-gur1003-916471-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवक पर हमला, सरेराह फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवक पर हमला, सरेराह फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना टप्पल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुढ़ाका में रविवार रात रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद हमलावरों ने एक युवक को घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
बुढाका निवासी रामवीर तालान ने तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान जेवर की ओर से दो कार तेजी से आईं और उन्हें घेर लिया। कारों से ग्राम बैना निवासी गौरव, बंटू, लव, कुश, विष्णु, मनीष उर्फ खल्लू और यश उर्फ ''कॉम'' अपने अन्य साथियों और चालक मनीष के साथ उतरे।
सभी ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। रामवीर ने बताया कि इन लोगों से उनकी रंजिश है और इनके खिलाफ पहले भी रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos